Dark circle hatane ke gharelu upay
| Dark circle hatane ke gharelu upay |
डार्क सर्किल हटाने के लिए घरेलु उपाय
खीरे का प्रयोग डार्क सर्किल हटाने के लिए
अगर आपके आँखों के नीचे डार्क सर्किल हो गए है तो आप खीरे के दो स्लाइस कर दीजिये फिर इन दो स्लाइस को अपनी आँखों पर दस से पन्द्रह मिनट तक लगा कर रखे ऐसा करने से आपके डार्क सर्किल बहुत जल्द समाप्त हो जाए याद रहे आपको यह प्रक्रिया हर रोज़ करनी है
आलू का रस डार्क सर्किल के लिए
आलू का रस दाग धब्बे मिटाने के लिए बहुत ही फायेदेमंद है इसी तरेह यह हमारे डार्क सर्किल को रिमूव करने में बहुत ही फायेदेमंद है आलू के रस को इस प्रकार लगाये सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर ले फिर आलू को अपने हाथो से अच्छे से निचोड़ दे फिर आलू के रस को अलग कर दे और इस रस को अपने आँखों के काले घेरे पर लगाये इससे बहुत जल्द ही आपके डार्क सर्किल ख़त्म हो जाते है इसको आप हफ्ते में चार दिन अवश्य लगाये ,अपनी आँखों पर आलू के रस को कम से कम 10 मिनट तक आँखों पर लगा कर रखे मेरा यकीन माने आलू के रस से डार्क सर्किल बहुत जल्द ही ख़त्म हो जायेंगे
ग्रीन टी से ख़त्म करे डार्क सर्किल
अगर आपके आँखों पर भारी मात्रा में डार्क सर्किल है तो आप हर रोज़ ग्रीन टी को ज़रूर पिए ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो हमारी त्वचा निखारने में मदद करते है और अंदर से आँखों के डार्क सर्किल को ख़त्म करते है इसके साथ साथ जो ग्रीन टी के टी बैग होते है उन्हें सबसे पहले अपने फ्रिज में रख दे जब वो अच्छे से ठन्डे हो जाए तो उन्हें अपनी आँखों पर दस से पन्द्रह मिनट तक लगा कर रखे इससे आपके आँखों की थकान भी ख़त्म होगी साथ के साथ आपके आँखों के डार्क सर्किल भी बहुत जल्द ख़त्म हो जायेगे ग्रीन टी के टी बैग को आप हर रोज़ अपनी आँखों पर लगाये ऐसा आप अगर हर रोज़ रात को सोते समय करेंगे तो बहुत फायेदेमंद होगा आपको नींद भी अच्छे से आयेगी और डार्क सर्किल भी ख़त्म हो जायेंगे
नारियल का तेल डार्क सर्किल के लिए
जैसा की हम सभी जानते है की नारियल के तेल से दाग धब्बे बहुत जल्द ही ख़त्म हो जाते है उसी तरेह यह हमारे डार्क सर्किल को रिमूव करने में बहुत मदद करता है इसको अपनी आँखों में इस तरेह लगाये सबसे पहले नारियल का तेल एक कॉटन (रुई) में ले फिर अपनी आँखों को बंद करे और आँखों के चारो तरफ नारियल के तेल अच्छे से लगाये ध्यान रहे तेल आँखों के अंदर नही जाना चाहिए आप नारियल के तेल को अपने आँखों पर हर रोज़ रात को सोते समय लगाये और सुबह उठकर ठन्डे पानी से धो ले ऐसा करने से आपके आँखों के डार्क सर्किल अच्छे से साफ़ हो जायेंगे
बादाम के तेल जिद्दी डार्क सर्किल का खत्मा
बादाम के तेल विटामिन E पाया जाता है जो की हमारी त्वचा और बालो के लिए बहुत ही फायेदेमंद है जो हमारी त्वचा से जिद्दी दागो को अच्छे मिटा देता है और बालो को यह तेल घाना और लंबा कर देता है इसी प्रकार यह तेल हमारे डार्क सर्किल को भी अच्छे से साफ़ कर देता है बादाम के तेल को हर रोज़ रात को सोते समय कॉटन (रुई) की मदद से अपनी आँखों पर लगाये लगाये याद रहे तेल आँखों के अंदर नही जाना चाहिए फिर सुबह ठन्डे पानी से इसे धो ले इसकी मदद से बहुत जल्द डार्क सर्किल ख़त्म हो जायेंगे
गुलाब जल का प्रयोग
जैसा की हम सभी जानते है की गुलाब जल हमारी त्वचा को सुंदर बनाने में बहुत फायेदेमंद है उसी तरह यह हमारी आँखों के डार्क सर्किल को रिमूव करने में भी काफी फायेदेमंद है गुलाब जल का प्रयोग इस प्रकार करे सबसे पहले कॉटन ले कॉटन को आँखों के डार्क सर्किल के हिसाब से गोल आकार में बना ले फिर इस गोल आकार के बने कॉटन में गुलाब जल को डाले फिर इस कॉटन को अपनी आँखों पर दस मिनट तक लगाये और बाद में ठन्डे पानी से धो ले ऐसा करने से बहुत ही आसानी से आपके डार्क सर्किल ख़त्म हो जायेंगे ऐसा आप हफ्ते में 5 दिन ज़रूर करे यह बहुत ही फायेदेमंद है
टमाटर का रस लगाए आँखों पर
टमाटर का रस हमारी त्वचा के लिए बहुत फायेदेमंद है टमाटर का प्रयोग करने से हमारी त्वचा मुलायम रहती है और त्वचा दाग धब्बे से दूर रहती है यह हमारे आँखों के डार्क सर्किल को खत्म करने में भी बहुत फायेदेमंद है टमाटर का प्रयोग अपने डार्क सर्किल पर इस प्रकार करे सबसे पहले टमाटर का रस निकाल के और फिर कॉटन की मदद से इसे अपनी आँखों पर लगाये ऐसा आप हफ्ते में 5 दिन ज़रूर करे और इसे 10 मिनट तक डार्क सर्किल पर लगा कर रखे ऐसा करने से आपके डार्क सर्किल बहुत जल्द समाप्त हो जायेंगे
इन बातो पर अवश्य ध्यान दे
- हमेशा अपनी नींद अच्छे से ले अगर आपकी नींद अच्छे से नही होगी तो सबसे बड़ा कारण यह भी होता है डार्क सर्किल होने का
- धूम्रपान का सेवन न करे यह हमें अंदर से खोकला बना देता है जिसका सबसे पहले असर हमारी आँखों पर पड़ता है
- खाने में अच्छे आहार ले विटामिन A ,विटामिन C और विटामिन E वाले आहार ज़रूर ले और हरी सब्जियों का प्रयोग ज़रूर करे
- टीवी ,फ़ोन ,कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल ज्यादा न करे इससे बहुत जल्दी ही हमारी आँखों पर असर पड़ता है जिससे आँखे कमजोर होती है और आंखो पर डार्क सर्किल पड़ना भी शुरू हो जाते है
- जब भी आप घर से बाहर जाते है तो हमेशा चश्मे का प्रयोग करे ऐसा करने से आपके आँखों पर धुल मिटटी और सूरज की किरणों का बुरा प्रभाव नही पड़ेगा और जिसकी मदद से डार्क सर्किल भी नही होंगे क्योंकि धुल मिटटी और सूरज की हानिकारक किरणों से डार्क सर्किल होते है
- जब भी बाहर से आप घर आते है तो अपने चेहरे और आँखों को अच्छे से धोये
- हमेशा आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना है
आज का आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ ज़रूर शेयर करे मुझे कमेंट करके बताये की आज का आर्टिकल आपको कैसा लगा है?
लेटेस्ट beauty,health से रिलेटेड आर्टिकल पाने के लिए मेरा blog को subscribe करे और मुझे आप ईमेल के ज़रिये फॉलो भी कर सकते है
Written by
प्रतिभा
0 comments:
Post a Comment